चक्रधरपुर, अप्रैल 11 -- गोईलकेरा। आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और उनसे सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से विधायक जगत मांझी ने शुक्रवार को गोइलकेरा प्रखंड कार्यालय स्थित कक्ष में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने व्यक्तिगत रूप से मिलकर समस्याओं और मांगों को साझा किया। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल और विकास योजनाओं से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई। प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने संबंधित अधिकारियों को उनके जल्द से जल्द निवारण के लिए निर्देशित किया। विधायक ने कहा उनका लक्ष्य है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जनता को अपनी समस्याओं के लिए भटकना न पड़े। यह जनता मिलन कार्यक्रम विकास और समाधान की इसी प्रतिबद्धता का एक हिस्सा है। मौके पर झामुमो जिला उपाध...