गाजीपुर, अप्रैल 19 -- सैदपुर। क्षेत्रीय विधायक अंकित भारती ने रविवार को अपनी निधि से निर्मित छह सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने रामपुरमांझा स्थित अपने आवास पर जनता दरबार भी लगाया, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने देवचंदपुर में पिच रोड से खिलाड़ी राम के घर तक 160 मीटर मार्ग, देवकली के सिरगिथा मार्ग से पशु अस्पताल के पीछे होते हुए गोपाल यादव के घर तक 150 मीटर मार्ग तथा सुन्हौली में सैयद बाबा मजार से बिंद बस्ती तक एक किलोमीटर पिच रोड का उद्घाटन किया। इसके अलावा भीतरी गांव में नंदकिशोर यादव के घर से तिराहा तक 150 मीटर पक्की नाली, कुंढालंबी में मेन रोड से आनंद यादव के घर से विश्वकर्मा बस्ती तक 135 मीटर सीसी मार्ग और नसीरपुर में रामजन्म राम के घर से बेचई राम के घर तक 150 मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.