रांची, फरवरी 12 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड में महेशपुर गांव में गुरुवार को विधायक अमित महतो ने वृद्धा सोमिया देवी से चेकडैम निर्माण का शिलान्यास करवाया। महेशपुर गांव के हाथीडुबा सतिया में लघु सिंचाई विभाग खूंटी प्रमंडल के द्वारा लगभग 50 लाख रुपये से एकल चेकडैम का निर्माण किया जाएगा। विधायक ने गुणवत्तापूर्ण कार्य करने और समय पर निर्माण पूर्ण करने का निर्देश दिया। मौके पर पशुपति अहीर, देवगुण महतो, शिवेश्वर महतो, तपन अहीर आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.