धनबाद, जून 7 -- चिरकुंडा, प्रतिनिधि। विधायक अरुप चटर्जी ने पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) के अधिकारियों के साथ चिरकुंडा-बराकर पुल का निरीक्षण किया। पुल के वर्तमान ढांचे, पुराने पुल के पिलरों की स्थिति व पास में ही चल रहे नए पुल के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। विधायक और आरसीडी विभाग के इंजीनियरों ने निर्माण सामग्रियों (जैसे लोहे के सरिया और अन्य उपकरणों) का सत्यापन किया। पुराने पत्थर के पिलर की तकनीकी को देखा। बन रहे नए कंक्रीट के पिलरों के काम की समीक्षा की।

स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत विधायक अरूप चटर्जी ने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर समस्याओं व सुरक्षा की लेकर चिंताओं को सुनी। निरीक्षण पूरा होने के बाद निर्माण स्थल के पास ही अस्थायी कैंप में विधायक और विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। पुल निर्माण के काम को तय समय सी...