विधायक ने किया ग्राम पंचायत सचिवालय बेलवा का लोकार्पण
बलरामपुर, मई 21 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। विकास खंड हर्रैया सतघरवा के ग्राम पंचायत बेलवा में नवनिर्मित ग्राम पंचायत सचिवालय का लोकार्पण गुरुवार को तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने पूजन-अर्चन के बाद फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव संतोष कुमार गुप्त ने किया, जबकि अध्यक्षता ग्राम प्रधान कमलेश कुमार उर्फ पुत्तु यादव ने की।लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री शुक्ल ने नए परिवार रजिस्टर का विमोचन कर ग्राम पंचायत के उत्कृष्ट कार्यों में योगदान देने वाले पंचायत सहायक सत्यदेव, दिनेश यादव और संदीप कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही जूनियर हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विधायक ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवालय ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.