रामगढ़, अप्रैल 3 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। शहर में झंडा चौक स्थित सिन्हा कॉम्प्लेक्स में क्रिस्टल ब्यूटी सैलून एंड अकादमी का भव्य शुभारम्भ गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी ने फीता काटकर सैलून का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ममता देवी ने सैलून की संचालिका रिंकी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके व्यवसाय की निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण सिन्हा, पंकज प्रसाद तिवारी, अमित सिन्हा, गगन विश्वकर्मा, टिंकू खान, संजू गुप्ता, मो. समीर, राजन करमाली, गौरी शंकर महतो सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.