विधायक ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास
रामगढ़, मई 20 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवरसाइड स्थित बुधबाजार दोतल्ला पंचायत में 15वें वित्त आयोग स्वास्थ्य प्रक्षेत्र योजना के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की स्वीकृति मिली है। यहां उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण जिला परिषद रामगढ़ की ओर से होगा। इधर मंगलवार को विधायक रोशनलाल चौधरी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर लगभग 54 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है। यहां उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को प्राथमिक उपचार, जांच और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। यह भी पढ़ें- पनसल्ला में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन इससे ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.