विधायक ने किंजर में समर्थकों के साथ जन्मदिन का केक काटा
जहानाबाद, अप्रैल 8 -- किंजर, एक संवाददाता। कुर्था विधायक पप्पू वर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर किंजर में अपने समर्थकों के साथ जन्मदिन की खुशियां मनायी। विधायक ने इस मौके पर किंजर भारतीय जीवन बीमा संपर्क कार्यालय में केक काटा। इस मौके पर समर्थको ने विधायक को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जदयू नेता सुनील चंद्रवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीत सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक चंदन कुमार सिंह, भाजपा युवा नेता नीतीश कुमार सिंह, कुर्जी कुमार, बीस सूत्री सदस्य उपेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। फोटो- 08 अप्रैल अरवल- 13 कैप्शन- किंजर में स्थानीय विधायक पप्पू वर्मा के जन्मदिन पर बुधवार को केक खिलाते कार्यकर्ता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.