हरदोई, मार्च 8 -- सांडी, संवाददाता। कस्बा स्थित कामिनी गेस्ट हाउस में शनिवार शाम भाजपा नेता रमन त्रिपाठी और गौरव पाठक के संयोजन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रभाष कुमार ने अपने पुत्र आभाष कुमार के साथ कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। समारोह में मौजूद लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। प्रमुख अनिल राजपूत, संजय शुक्ल, अनिल, शशांक अग्निहोत्री, श्यामजी शर्मा, अक्षय, प्रधान जितेंद्र राजपूत, धर्मपाल, पवन कश्यप, नवीन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.