वाराणसी, फरवरी 27 -- लोहता (वाराणसी), संवाद। लोहरापुर गांव में बन रहे कस्तूरबा गांधी विद्यालय और छात्रावास का शुक्रवार दोपहर रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय और छात्रावास का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। कुछ ही दिनों में कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा इसे शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। छात्रावास में 100 छात्राओं के रहने की व्यवस्था है। आने वाले सत्र अप्रैल से एडमिशन भी शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान अधिशासी अभियंता पंकज राय, एई अरुण राय और अमरेश, राजकुमार वर्मा, संतोष वर्मा, विनोद पटेल, श्यामबली, अनिल कुमार मौर्य, आलोक पांडेय, अतुल कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.