मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- जिगना। क्षेत्रीय विधायक रिंकी कोल ने सात करोड़ की लागत से गोगांव ग्राम में शनिवार को गंगा से कटान को रोकने के लिए कटानरोधी कार्य का शिलान्यास किया। कार्यदाई संस्था सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग सोन संगठन वाराणसी की ओर से दाएं तट पर कटानरोधी परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया गया। ब्रह्म बाबा घाट पर मंत्रोच्चारण के बीच विधायक रिंकी कोल ने नारियल फोड़कर परियोजना का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि पश्चिम वाहिनी गंगा की तेज धारा के चलते बरसात के दौरान साल दर साल हो रहे कटान से अब निजात मिल जाएगी। गंगा तट के बाशिंदों को आज बड़ी सौगात मिली है। आचार्य सुनील पांडेय ने अनुष्ठान संपन्न कराया। एसडीओ उमेश द्विवेदी ने बताया प्राक्कलन के मुताबिक सात करोड़ की लागत से कटान रोकने का काम कराया जाएगा। कार्य शुरू करने के लिए शासन स्तर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.