जहानाबाद, फरवरी 16 -- अरवल, निज संवाददाता। अरवल विधायक मनोज शर्मा ने सोमवार को रामपुर चौरम गांव चल रहे अखंड कीर्तन में शामिल होकर पूजा अर्चना की और स्वामी हरे राम जी महाराज से आशीर्वाद लिये। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में भक्ति का वातावरण बनता है और लोगों में सामाजिक समरस्ता बढ़ता है। इसके बाद उनके द्वारा गोपी बीघा में अखंड कीर्तन में शामिल हुए एवं अखंड भजन में खुद शामिल होकर लोगों के साथ घंटे बिताए। इस मौके पर राजकुमार शर्मा ,नवनीत पांडे, राहुल कुमार सहित भाजपा एवं एनडीए के दर्जनों नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...