विधायक ने ए-टू-जेड कूड़ा डंप स्थल का किया निरीक्षण
कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बुधवार को पनकी में ए टू जेड कूड़ा डंप स्थल का निरीक्षण किया। यहां लगातार सुलग रही आग और उससे निकलने वाली जहरीली गैस से पनकी क्षेत्र के लाखों निवासियों सहित जमुई, बधुआपुर और सरायमीता गांवों की 50 हजार से अधिक जनता के स्वास्थ्य पर पड़ रहे गंभीर खतरों को देखते हुए मैथानी ने नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। नगर आयुक्त को फोन मिलाकर कहा कि कागजी खानापूर्ति के बजाय ठोस परिणाम धरातल पर दिखने चाहिए। उनसे एक सप्ताह के भीतर पूरे प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाने को कहा है। इस मामले पर वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर विशेष बजट आवंटित करवाएंगे। नगर निगम के एक्सईएन कमलेश पटेल, जेई दिनेश कुमार, मनीष बाजपेई, पार्षद आरती त्रिपाठी, जीतू बाजपेई, अरविंद गुप्ता, सौरभ, पवन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.