सीतापुर, मार्च 15 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न पर नाराजगी जताते हुए महोली से भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि 'पंडित' शब्द विद्वान, ज्ञानी और धार्मिक सम्मान का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में किसी प्रश्न के विकल्प के रूप में इसे इस प्रकार प्रस्तुत करना उचित बेहद निंदनीय है। बताया कि इस तरह के शब्दों का प्रयोग किसी भी समाज या जाति के लिए आपत्तिजनक है। इसलिए इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। गौरतलब है कि एसआई भर्ती परीक्षा में 14 मार्च को पहली पाली के प्रश्न पत्र में एक प्रश्न पूछा गया था, जिसमें 'अवसर के अनुसार बदलने वाले' शब्द के संदर्भ में दिए गए विकल्पों में 'पंडित' शब्द शामिल होने पर विवाद खड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.