किशनगंज, मार्च 8 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन के एमआईएम विधायक मो. सरवर आलम ने कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलता कमलपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक को अस्पताल में कई तरह की अनियमितता देखने को मिली, मौके पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अनुपस्थित पाई गई। वहीं पिछले दिनों अस्पताल परिसर में हुए मरम्मतीकरण कार्य में भी कई तरह अनियमितता दिखी। अस्पताल के कमरों में खिड़की और शीसे टूटे दिखे,लेवर रूम में भी सुविधाओं की कमी है,खिड़की नहीं है। वही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की भी घोर कमी देखने को मिली। विधायक मो. सरवर आलम ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी कि अस्पताल से लोगों को समुचित लाभ नहीं पा रहा है, अस्पताल में डॉक्टर और कमी लगातार गायब मिल रहे है, डॉक्टर की कमी के कारण लोगों को समुचित इलाज नहीं मिल पा...