हापुड़, अप्रैल 10 -- हापुड़, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने शुक्रवार को भाजपा के उत्तरी मंडल की नवनियुक्त कमेटी का अपने मिनाक्षी रोड स्थित कैंप कार्यालय पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया, उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। हालांकि विधायक द्वारा अपनी विधानसभा के केवल एक मंडल की कमेटी का स्वागत करना चर्चा की विषय बनी है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसपर टिप्पणी करते हुए काफी कुछ भी लिखा। उन्होंने कहा कि विधायक जी दक्षिण मंडल में निवास करते है, लेकिन दक्षिण मंडल की कमेटी को शुभकामनाओं से अछूता रख दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.