विधायक ने एएनएम स्कूल पहुंच छात्राओं से की बातचीत, निष्पक्ष जांच का आश्वासन
भागलपुर, मई 15 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव स्थित एएनएम स्कूल में छात्राओं द्वारा प्राचार्या एवं वार्डन पर लगाए गए गंभीर आरोपों का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। छात्राओं ने पूर्व में मानसिक प्रताड़ना, दुर्व्यवहार, खराब भोजन व्यवस्था तथा अनुशासन के नाम पर अनावश्यक दबाव बनाए जाने की शिकायत की थी। मामला समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद गुरुवार को कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश एएनएम स्कूल पहुंचे और छात्राओं से बंद कमरे में अकेले बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान विधायक ने सभी शिक्षकों, प्राचार्या, वार्डन एवं कर्मचारियों को बाहर भेज दिया, ताकि छात्राएं बिना किसी दबाव के खुलकर अपनी बात रख सकें। छात्राओं ने विद्यालय की विभिन्न कमियों की ओर ध्यान दिलाते हुए मानसिक प्रताड़ना, भोजन की खराब गुणवत्ता, अनुशासन के नाम पर दबाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.