जौनपुर, मई 31 -- बदलापुर,हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा के सभागार में शनिवार को आयोजित पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक में विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने क्षेत्र में जिला पंचायत से बनी 13 जर्जर सड़कों को बनाये जाने की मांग उठाया है। जिसपर अधिकारियों की तरफ से शीघ्र मरम्मत कराये जाने का आश्वासन दिया गया। विधायक ने बताया कि उमरी खुर्द-बेदौली मार्ग से चकदउदहा सम्पर्क मार्ग, धनियामऊ में भोला मंदिर से अमित मिश्र के घर तक, कृष्णापुर-गौरा मार्ग से भूपतिपुर संपर्क मार्ग, कस्तूरीपुर में निषाद बस्ती से पीली नदी तक, नगर के सुल्तानपुर रोड से बरौली सम्पर्क मार्ग, दुधौड़ा बाजार से जोखापुर मार्ग, जमऊपट्टी ब्राह्मण व सरोज बस्ती मार्ग, नगर के वार्ड नं. दस में ग्राम न्यायालय से विठुआकला मार्ग, देनुआ गांव में नहर से विश्वकर्मा और ब्राह्मण बस्ती मार्ग, भोगीपुर कठ...