शामली, फरवरी 18 -- क्षेत्रिय विधायक अशरफ़ अली ख़ान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान थानाभवन से जुड़ी कई गंभीर जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जहां पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ ही बजाज शुगर मिल पर विगत वर्ष के 206 करोड बकाया भुगतान को प्रमुखता से विधानसभा के पटल पर रखा। विधायक अशरफ अली खान ने सदन में कहा कि जनपद शामली से होकर गुजरने वाली नदियों और नालों में औद्योगिक इकाइयों द्वारा रासायनिक व प्रदूषित पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे जल स्रोत दूषित हो रहे हैं और क्षेत्र में त्वचा रोग, पेट संबंधी बीमारियां तथा अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी, उन्होने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.