सिमडेगा, मार्च 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंनगाडी ने विस सत्र में जंगलों की स्थिति और वन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों को उठाया। सरकार ने बताया कि फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा हर दो वर्ष में इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है, जिसमें देश के वन क्षेत्र की स्थिति और उसमें हुए बदलाव का आकलन किया जाता है। वर्ष 2023 की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में वन क्षेत्र में 58.81 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। विधायक ने यह भी सवाल उठाया कि आदिवासी और अन्य वन आश्रित समुदाय अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक आवश्यकताओं के लिए जंगलों से लकड़ी और अन्य संसाधनों का उपयोग करते हैं, जिससे जंगलों पर दबाव बढ़ता है। इस पर सरकार ने कहा कि ग्राम वन प्रबंधन समितियों की अनुमति से आदिवासी और वन आश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.