धनबाद, मार्च 11 -- विधायक चंद्रदेव महतो ने मंगलवार को विधानसभा में अंतराष्ट्रीयस्तर की खिलाड़ी अन्नु कुमारी को पुरस्कार देने का मामला उठाया। कहा कि बलियापुर के मोदीडीह निवासी अन्नु कुमारी ने 2024 में चीन में आयोजित विश्व लेजर रन पेंटाथलोन चैंपियनशीप में कांस्य पदक हासिल कर झारखंड सहित पूरे देश का नाम रौशन किया। अंतराष्ट्रीयस्तर पर देश का नाम रौशन करनेवाली यह खिलाड़ी फिलहाल आथिक संकट से जूझ रही है। विधायक महतो ने इस दिशा में सरकार से पहल करने की मांग की। मंत्री ने मामले में कार्रवाइ का भरोसा विधायक को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...