हरदोई, जून 30 -- मल्लावां। बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक आशीष सिंह 'आशू' ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वीकृत त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत'' से 5.07 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली एक दर्जन इंटरलॉकिंग सड़कों का शिलान्यास किया। मल्लावां ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने फीता काटकर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। बेहतर सड़कें गांवों की तस्वीर और लोगों के जीवन स्तर में बदलाव लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। भाजपा नेता शिवराज सिंह, दीपा विश्वास, रमेश वर्मा, बीरेंद्र बाबा, अजीत कश्यप सहित बड़ी संख्या में रहे। यह भी पढ़ें- कनेक्टिविटी का लगातार विस्तार, बढ़ेगा व्या...