चतरा, मई 7 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा की आश्वासन समिति' की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता अरूप चटर्जी ने किया। बैठक के दौरान टंडवा क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के विषय को गंभीरता से विधायक उज्जवल दास ने इस पर चिंता जाहिर की और साथ ही शीघ्र समाधान एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।इस बैठक में विधायक जनार्दन पासवान भी मौजूद थे । विधायक ने बताया कि परिवहन विभाग से संबंधित सरकार द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वासनों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा एवं लंबित कार्यों को अविलंब पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...