काशीपुर, फरवरी 10 -- जसपुर। विधायक ने आग पीड़िता को दो कंबल दिलाए। साथ ही पांच हजार रुपये की सहायता राशि देने को तहसीलदार को कहा। मंगलवार को तहसील पहुंचे विधायक आदेश चौहान ने ग्राम निजामगढ़ में कनीज बेगम के घर लगी आग का मुआवजा न देने पर नाराजगी जताई। तथा जल्द ही पांच हजार रुपये की सहायता राशि देने को कहा। उन्होंने तहसीलदार से पीड़िता को दो कंबल भी दिलाए। विधायक ने बताया कि बीते जनवरी में अज्ञात कारणों से कनीज बेगम के घर आग लग गई थी। यहां तहसीलदार दलीप सिंह, राशिद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.