शाहजहांपुर, जून 7 -- मीरानपुर कटरा। विधायक डा. वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने नगर पंचायत सभागार में जैतीपुर विकास खंड की 42 चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। विधायक ने कहा सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास और खुशहाली के लिए संकल्पित है। आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति से विकास खंड में ग्रामीण जनता लाभांवित होगी। सरकार की योजनाओं का धरातल पर तेज क्रियान्वयन होगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी सरोजनी देवी समेत ब्लाक प्रमुख खुदागंज नरेंद्र गुप्ता, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष अंशुल कुमार दीपू, अर्पित शंखधार, आशीष गुप्ता बाल विकास परियोजना अधिकारी सरोजनी देवी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...