बदायूं, सितम्बर 8 -- दातागंज, संवाददाता। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये। विधायक ने सभी नवनियुक्त आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पोषण अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया गया है। विधायक ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं से पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। समारोह में कुल 15 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 158 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। यह भी पढ़ें- Hathras News: आंगनबा...