हजारीबाग, मार्च 28 -- चौपारण प्रतिनिधि बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान चोरदाहा पंचायत के अहरी गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निष्पादन का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने अपने निजी प्रयासों से उपलब्ध कराए गए नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी पहली प्राथमिकता है। बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों की मांग पर यह ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया है। विधायक ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए सड़क, पानी और पेंशन जैसी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। मौके पर पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष सुखदेव पासवान, स्थानीय मुखिया कसिया देवी, प्रतिनिधि बैजनाथ गंझू, भाजपा नेता राजकुमार यादव, परमेश्वर य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.