हजारीबाग, फरवरी 10 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के चेडरा पंचायत में मंगलवार को अहरीबाड़ी रोड़ के दोनों तरफ गार्डवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने नारियल तोड़कर तथा शिलापट्ट का अनावरण कर इसकी शुरूआत की। निर्माण कार्य डीएमएफटी मद से करीब 38.31 लाख रूपये की लागत से कराया जाएगा। इस मौके पर विधायक ने कहा कि चेडरा पंचायत में अहरीबाड़ी के रोड में गार्डवाल नहीं रहने के कारण काफी जर्जर हो चुका था। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर धसान बढ़ रहा था। इसे देखते स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने कई बार इस पर ध्यान आकृष्ट कराया। जिसके फलस्वरूप डीएमएफटी मद से इसे स्वीकृति कराने का कार्य किया गया। गार्डवाल के बन जाने से सड़क की चौड़ाई में भी बढ़ोतरी होगी और लोगों का आवागमन सुलभ होगा। उन्होंने संवेदक को कार्य की गुणवत्ता...