सीतापुर, मई 30 -- संदना, संवाददाता। सिधौली विधायक मनीष रावत ने शनिवार को गोंदलामऊ के अशुवामऊ गांव स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। विधायक ने गौशाला में गोवंशों की स्थिति का जायजा लेते हुए व्यवस्थाएं देखीं। विधायक रावत ने गोवंशों को गुड़ खिलाया और उनके संरक्षण व संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। गौशाला में साफ-सफाई, चारा-पानी तथा गोवंशों की देखभाल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि गोवंशों की सेवा और संरक्षण भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। उन्होंने गौशाला के संचालन एवं गोवंशों की समुचित देखरेख के लिए प्रधान प्रतिनिधि की सराहना की। विधायक ने इसे अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...