विधायक ने अमरनाथ जा रहे जत्थे को झंडी दिखाकर किया रवाना
बरेली, जून 30 -- फोटो : बीएलवाई 63 बरेली। अमरनाथ सेवा मंडल करनाल की बरेली खाखा के डब्बल भटनागर के नेतृत्व में 60 श्रद्धालुओं का जत्था श्री अमरनाथ यात्रा के लिए मंगलवार को बरेली सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। जत्थे को कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने झंडी दिखाकर सभी को माला व गमछा पहनाकर रवाना किया। इस दौरान बम-बम भोले के जयघोष होते रहे। रवाना होने वाले जत्थे में राजबहादुर सक्सेना, शरद सक्सेना, राहुल सक्सेना, दीपक सक्सेना, राजीव शर्मा, सचिन शर्मा, वैभव सक्सेना, मन प्रकाश, आदर्श, शिवम, कार्तिक, संजीव सक्सेना, राहुल गुप्ता, शिवम गुप्ता, आयुष चौहान, विपिन शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.