पीलीभीत, मई 27 -- बिलसंडा। विधायक विवेक वर्मा ने मंगलवार को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महीप सिंह चंदेल के साथ लिलहर गांव में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवनों का फीता काट कर उद्घाटन किया। विधायक ने कहा, मोदी सरकार गरीबों को हर माह खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है। कोई भी व्यक्ति भूखे पेट नही रहेगा। अन्नपूर्णा सेंटरों से जरूरत की हर चीज आसानी से मुहैया होगी। कार्यक्रम में बीडीओ अमित शुक्ला, जेई सालिक राम, सत्यपाल, संजीव मौर्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...