विधायक ने अनुमंडलीय अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
खगडि़या, जून 16 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल का सोमवार की रात्रि को परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। विधायक के औचक निरीक्षण से अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। विधायक ने अस्पताल के शौचालय, रसोईघर, ओपीडी, दवा स्टॉक और दवा पंजी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने रसोई कर्मियों को साफ-सफाई के साथ शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार करने का निर्देश दिया। शौचालयों की खराब सफाई व्यवस्था पर विधायक ने विशेष नाराजगी जताई और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।विधायक शौर्य ने अस्पताल परिसर के पीछे निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट भवन का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.