मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- बंदरा। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को विधायक कोमल सिंह ने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जनता से जुड़ी सभी विकास कार्यों पर चर्चा हुई। क्षेत्र के समुचित विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा सभी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र से आई जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उसका निष्पादन किया। मौके पर बीडीओ आमना वसी, सीओ अंकुर राय, पीएचसी प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद, प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी आदि भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...