कटिहार, जून 1 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि: राजेंद्र स्टेडियम में 4.79 एकड़ में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक, महाप्रबंधक एवं निगम के अभियंताओं के साथ पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने प्रशासनिक भवन, बहुउद्देशीय प्रशाल, मैदान एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का चल रहे निर्माण कार्य को दिखा। इन निर्माण कार्यों की लागत राशि लगभग 28 करोड रुपए हैं।विधायक ने बताया ‌ की बहुउद्देशीय प्रशाल में 17 प्रकार के खेलों का आयोजन किया जा सकेगा। इसके भूतल पर चार बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण एवं प्रथम तल पर टेबल टेनिस का पांच कोर्ट बनाने के साथ ही योग एवं ध्यान कक्ष का भी निर्माण कराया जा रहा है ‌। प्रशासनिक भवन में 30-30 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कक्ष, एक चिकित्सा क...