दरभंगा, अप्रैल 12 -- बेचन राम तारडीह। प्रखंड के मतनाजे गांव में गत पांच अप्रैल को हुए अग्निकांड में दर्जनों घर राख हो गये थे। विधायक मैथिली ठाकुर ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान शनिवार को मतनाजे गांव पहुंचकर सभी अग्निपीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हाल पूछा। विधायक मैथिली ठाकुर ने अग्निपीड़ितों को सांत्वना देते हुए कहा कि अग्निकांड की इस दुखद घटना के कारण यहां आने का निर्णय लिया। उन्होंने अग्निपीड़ितों को सरकार से मिलने वाली हर सहायता मुहैया करवाने की बात कही। मौके पर बीडीओ प्रीति कुमारी, श्रवण कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.