रामगढ़, मार्च 25 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामनवमी को लेकर विधायक रोशनलाल चौधरी ने बुधवार को भुरकुंडा के ऐतिहासिक रामनवमी मैदान में विभिन्न अखाड़ों के बीच पारंपरिक दंड का वितरण किया। मौके पर रामभक्तों का उत्साह बढ़ाते हुए विधायक ने कहा कि रामनवमी में अस्त्र-शस्त्र का पूजन व परिचालन हमारी समृद्ध परंपरा का प्रतीक है। भुरकुंडा में निकलने वाला भव्य रामनवमी जुलूस पूरे क्षेत्र की आस्था और एकता को दर्शाता है। ऐसे में पारंपरिक दंड का वितरण कर वे खुद को गौरवाविंत महसूस कर रहे हैं।महारामनवमी समिति भुरकुंडा के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक अखाड़ों को पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ दंड भेंट किया गया। इसमें लादी, चिकोर, मतकमा, देवरिया, कुरसे, महुआ टोला, पटेलनगर, भुरकुंडा संकट मोचन मंदिर, पगला आश्रम, रिवर साईड, रेलवे स्टेशन कॉलोनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.