पाकुड़, नवम्बर 30 -- विधायक निसात आलम ने शनिवार को सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत पृथ्वीनगर एवं जयकिस्स्टोपुर क्षेत्र के लक्खीनारायणपुर, न्यू अंजना, चंदननगर आदि गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुईं। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क आदि समस्याओं से अवगत कराया। इस क्रम में महिलाओं ने मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के तहत आनलाइन आवेदन करने के बाद भी राशि नहीं मिलने, राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने, आबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य समस्याओं को रखा। ग्रामीणों की समस्या से अवगत होने के बाद विधायक निसात आलम ने ग्रामीण को भरोसा दिलाया कि आपकी जो भी समस्या है संबंधित विभाग के पदाधिकारी से बात कर समाधान करने का हर संभव प्रयास करूंगी। मौके पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.