देवरिया, मार्च 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी के पुरवा स्थित आवास पर सोमवार को भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत होली के गीतों पर खूब तालियां बजाई और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा व फूलों की पंखुड़ियां उड़ाकर होली का लुत्फ उठाया। सदर विधायक के पुरवा स्थित सरस्वती सदन पर सोमवार की शाम होली पर्व पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद रहे रहे। सभी लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामना दी। इसके बाद कलाकार गोलू राजा व नीलम के फाग गीतों पर दर्शकों की तालियां खूब बजती रहीं। गोलू राजा ने होली गीत सब केहू गले मिल खेलेला गुलाल हो....। जब प्रस्तुत किया तो लोग झूम उठे और नाचने लगे। वहीं सदर विधायक शलभ मणि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.