लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज विधायक निवास के पास बकरीद त्योहार के बहाने बुलाकर नरही के युवक विभु शुक्ला को गोली मार दी गई। युवक के जांघ में गोली लगने से जान बच गई। घायल युवक को सिविल से इलाज के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। हजरतगंज पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश में गोली मारी गई। बाकी पड़ताल और पूछताछ चल रही है। नरही निवासी भाई अनुराग शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार रात सवा 11 बजे फोन करके मो. शफीक उर्फ अत्ती ने विभु को दारूलशफा विधायक निवास के पास त्योहार के बहाने बुलाया। यह भी पढ़ें- युवक से मारपीट-हमला, फायरिंग का आरोप विभु कुछ साथियों के साथ दारूलशफा पहुंचा। वहां शफीक अपने साथी मो. वाजिद के साथ खड़ा था। आरोप है कि पहुंचते ही अत्ती ने गालियां देनी शु...