हजारीबाग, मार्च 31 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो मंगलवार को विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित हुई घटना को लेकर पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद करने तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कहा कि पूरा झारखंड पीड़ित परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने स्थानीय सांसद एवं सदर विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा पीड़ित परिजनों के प्रति किए गए मदद के लिए आभार जताया।कहा कि यह घटना काफी दुखद और मानवता को शर्मशार करने वाली है। घटना की सूचना मिलते हीं बीते बुधवार को मैं गांव पहुंचा था। आज दूसरी बार परिजनों की सुध लेने आया हूं। मैं लगातार पीड़ित परिजनों के अलावा राज्य के कई मंत्री एवं प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हूं और लगातार निर्देशित कर रहा हूं। विष्णुगढ़ थाना के भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.