रामपुर, जून 23 -- विधायक निधि से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों को राज्य मंत्री ने लोकार्पण किया।इस दौरान राज्य मंत्री ने लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारी को जल्द निस्तारण के निर्देशित किया। सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने विधानसभा बिलासपुर की तहसील मिलक क्षेत्र के ग्राम हुरमतनगर में सीसी मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य,ग्राम चैनपुर में सीसी मार्ग,ग्राम हरसुनगला में सीसी मार्ग एवं नाली निर्माण,ग्राम भोजीपुरा में सीसी मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया।लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभाओं में राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की यशस्वी डबल इंजन सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- विधायक बेहड़ ने किया 30.57 लाख रुप...