विधायक निधि से शीश ग्रान कब्रिस्तान व जैन समाज के श्मशान घाट का होगा कायाकल्प
इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- जसवंतनगर। क्षेत्र में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विधायक निधि से रामलीला तिराहे पर स्थित शीशग्रान कब्रिस्तान एवं जैन समाज के श्मशान घाट के जीर्णोद्धार के लिए 9-9 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से दोनों स्थानों पर पक्का फर्श, टीन शेड सहित आवश्यक सुविधाओं का विकास कराया जा रहा है। मंगलवार को शीशग्रान कब्रिस्तान में कराए गए विकास कार्यों का शुभारंभ मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर एवं नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता की मौजूदगी में किया गया। लोगों ने बताया कि अब नमाज़-ए-जनाज़ा के दौरान होने वाली असुविधाओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। पहले यहां पर्याप्त स्थान और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जैन समाज के श्मशान घाट के कायाकल्प का कार्य भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.