विधायक निधि से रसूलपुर पीएस में बनेगी स्मार्ट क्लास
मैनपुरी, जून 10 -- ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया गया। भोगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने अपनी विधायक निधि से विकासखंड बेवर के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में स्मार्ट क्लास स्थापित करने की संस्तुति की है। डिजिटल माध्यम से पढ़ाई होने से बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ेगी और शिक्षा अधिक रोचक व प्रभावी बनेगी। यह पहल तब शुरू हुई जब पूर्व में गांव निवासी व शिक्षक सुरजीत सिंह शाक्य और ग्रामीणों ने विद्यालय में डिजिटल शिक्षा की आवश्यकता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक को एक मांग पत्र सौंपा था। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने सीडीओ मैनपुरी को पत्र भेजकर डिजिटल उपकरणों से सुसज्जित स्मार्ट क्लास के निर्माण की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.