शामली, मार्च 11 -- क्षेत्र के गांव मुल्लापुर में सड़क निर्माण की समस्या को देखते हुए थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने विधायक निधि से 900 मीटर लंबी सड़क के निर्माण को स्वीकृति दिलाई है। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गांव में सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में समस्या और भी बढ़ जाती थी।विधायक अशरफ अली खान के प्रतिनिधि अभिषेक राणा ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और गांवों में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुल्लापुर में 900 मीटर सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।ग्रामीणों ने सड़क स्वीकृत क...