अल्मोड़ा, जून 15 -- शंकर भट्ट, दन्या। जागेश्वर विस के मेलकाण्डे में विधायक निधि से बनी सड़क का उद्घाटन विधायक मोहन सिंह महरा और जिपं अध्यक्ष हेमा गैडा ने किया। प्रधान भोलादत पांडेय के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य पहुंचे हुए थे। ग्राम प्रधान तालर भैना आनंद नेगी, बमनस्वाल गौरव आर्या, खडकोली दीपक लाल साह, अडचाली नीमा टम्टा, महरा गांव राजेंद्र सिंह, बीडीसी जगदीश आदि ने विधायक का आभार जताया। यहां गोपाल बिष्ट, हरीश प्रसाद, महेंद्र महरा, हेम पांडे, प्रकाश आर्या, महेंद्र बिष्ट, सुंदर महरा, गीता महरा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...