सहारनपुर, मार्च 25 -- सहारनपुर। विधायक निधि से बनने वाली विभिन्न सड़कों और नाली निर्माण कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास मंगलवार को किया गया। वार्ड 19, 27 और 29 में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई। नगर विधायक राजीव गुम्बर और महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से विकास कार्यों का शुभारंभ किया। वार्ड 29 बेरी बाग क्षेत्र में गीता मंदिर के पीछे प्रवीण के मकान तक, वार्ड 19 के गोपाल नगर में पुलिस चौकी से श्री सतगुरु दयाल मंदिर तक तथा राधा विहार गली नंबर 3 में मास्टर राजेश के घर से आहूजा प्रोविजनल स्टोर तक सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य शुरू किया गया। वार्ड 27 के शाकुंभरी विहार में बाबूराम की दुकान से संजय बंसल के मकान तक निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। विधायक राजीव गुम्बर ने कहा विधायक निधि जनता के हित में उपयोग की जा रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.