सहारनपुर, फरवरी 26 -- गुरुवार को वार्ड नंबर 42 में विधायक निधि से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क गुरुद्वारा साहब के बराबर वाली गली तथा माधव नगर की विष्णु पुरी कॉलोनी में करीब 75 लाख रुपये की लागत से सवीप्रा द्वारा निर्मित की जा रही है। नगर विधायक राजीव गुम्बर व महापौर डॉ अजय कुमार सिंह ने सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि महानगर का सर्वांगीण विकास उनका संकल्प है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विधायक विकास निधि और अन्य माध्यमों से शहर भर में सड़कों व गलियों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन सड़कों के बनने से आम जनजीवन में सुधार आएगा और लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। महापौर डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी...