संभल, जुलाई 23 -- विधानसभा क्षेत्र विकास निधि यानी विधायक निधि के नियमों को और अधिक प्रभावी बनाने की कवायद शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा ने इसके लिए गठित विधायक निधि योजना दिग्दर्शिका समिति का असमोली विधायक पिंकी यादव को सदस्य बनाया है। समिति का उद्देश्य विधायक निधि के मार्गदर्शी सिद्धांतों में आवश्यक संशोधन और सुधार के लिए सुझाव प्राप्त कर शासन को अनुशंसाएं प्रस्तुत करना है। समिति की महत्वपूर्ण बैठक एक अगस्त को शाम चार बजे विधान भवन लखनऊ स्थित समिति कक्ष संख्या-8 में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति करेंगे। सभी नामित सदस्यों से बैठक में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ ही विधायक निधि से जुड़े वर्तमान नियमों में अपेक्षित बदलाव और सुधार संबंधी सुझाव लिखित रूप में साथ लाने का अनुरोध किया गया है। समिति बैठक में वि...