दुमका, दिसम्बर 21 -- नोनीहाट प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति सभापति सह जमशेदपुर के विधायक सरयू राय अपने संथाल परगना के दौरे में जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के आवास पहुंचे। विधायक देवेन्द्र कुंवर के आवास पर सभापति का स्वागत किया गया। विधायक देवेंद्र कुंवर ने सभापति सरयू राय को पुष्प गुच्छ व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके कार्यकर्ता भी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने विधान समिति के सभापति सरयू राय के समक्ष बाबा बासुकीनाथ में एक बड़ी गौशाला बनाने की योजनाओं को स्वीकृति दिलाने की बात कहीं। वहीं इस क्षेत्र के छोटे-छोटे धार्मिक स्थलों का एक कॉरिडोर बनाने का भी प्रस्ताव कार्यकर्ताओं ने उनके समक्ष रखा। इस पर विधान समिति के सभापति सरयू राय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनकी सभी मांगों को वे विधानसभा के सत्र पर रखकर जल्द ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.