सराईकेला, अगस्त 8 -- खरसावां। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड विधानसभा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के नए भवन निर्माण में हो रही देरी का मामला उठाए जाने पर राज्य सरकार ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति और पूर्ण होने की समय-सीमा की जानकारी दी। सरकार की ओर से दिए गए लिखित उत्तर में बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां के नए भवन का निर्माण कार्य लगभग 70 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। शेष कार्य 31 दिसंबर, 2026 तक पूरी कर भवन, स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। उत्तर में बताया गया कि निर्माण कार्य के लिए उपलब्ध कराई गई भूमि पर 33 बड़े पेड़ होने के कारण पहले उन्हें हटाना जरूरी था। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में जल्द बहाल कराएं स्वास्थ्य सेवा पेड़ों की कटाई की अनुमति मिलने के बा...